गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

थाना मसूरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार : मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता

गाजियाबाद | 15-Jan-2026 04:18 PM | 11 |
गाजियाबाद
मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता

मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार दिनांक 15 जनवरी 2026 को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मसूरी पुलिस टीम नाहल चौराहे से मसूरी की ओर गंगनहर पटरी चौकी क्षेत्र नाहल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से अभियुक्त सलमान उर्फ टाइगर पुत्र स्वर्गीय शमशाद, निवासी ग्राम कैला भट्टा, केला मस्जिद के सामने, थाना कोतवाली गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल यामाहा आर-15 बिना नंबर प्लेट के बरामद की। जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना विजयनगर में चोरी का अभियोग पहले से ही पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर थाना मसूरी पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं 317(2)/317(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने यह मोटरसाइकिल अपने साथी साकिर पुत्र उमर, निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व प्रताप विहार क्षेत्र से रात्रि में चोरी की थी। अभियुक्त मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त सलमान उर्फ टाइगर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जीआरपी गाजियाबाद और कोतवाली गाजियाबाद में एनडीपीएस एक्ट के मामले, थाना विजयनगर में चोरी, नकबजनी व लूट के प्रकरण, तथा हापुड़ नगर में गैंगस्टर एक्ट सहित कुल कई अभियोग दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पूरी कार्रवाई थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.