गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाज़ियाबाद में करंट लगने से घायल बंदर की मौत : नगर निगम और वन विभाग की लापरवाही से गई मासूम जान

गाजियाबाद | 05-Nov-2025 11:05 AM | 300 |
गाजियाबाद
नगर निगम और वन विभाग की लापरवाही से गई मासूम जान

गाज़ियाबाद। जनपद गाज़ियाबाद के काशी राम पुल के पास मंगलवार शाम करीब 5.00 बजे से 7.00 बजे के बीच एक बंदर बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में तड़पते उस बंदर को बचाने की हर संभव कोशिश स्थानीय लोगों ने की, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण अंततः मासूम जान चली गई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पुल के पास बिजली के तारों पर चढ़ गया था और अचानक करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम गाज़ियाबाद को फोन कर सहायता मांगी। निगम अधिकारी आशीष त्रिपाठी को जब जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं जब लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया तो वहाँ से भी यही कहा गया कि यह उनका कार्य नहीं है।

इन दोनों विभागों की जिम्मेदारी टालने की मानसिकता के चलते करीब दो घंटे का कीमती समय व्यर्थ चला गया। इस दौरान घायल बंदर तड़पता रहा और किसी भी विभाग ने तत्काल मदद नहीं पहुंचाई।

आख़िरकार जब स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग को सूचना दी, तो चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बंदर को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों की मदद से बंदर को सम्मानपूर्वक दफनाया। इस मानवीय कदम से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया कि हर जीवन की कीमत होती है, चाहे वह इंसान का हो या जानवर का।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सरकार से यह मांग की है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए एक त्वरित पशु बचाव दल (रिस्क्यू टीम) बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष पशु की जान विभागीय लापरवाही के कारण न जाए।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.