गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह गाजियाबाद में संपन्न : पश्चिम उत्तर प्रदेश की 26 जिलों से पदाधिकारियों की भागीदारी, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति तय

गाजियाबाद | 22-Sep-2025 02:10 AM | 11 |
गाजियाबाद
पश्चिम उत्तर प्रदेश की 26 जिलों से पदाधिकारियों की भागीदारी, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति तय

गाजियाबाद, 20 सितम्बर 2025।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गाजियाबाद स्थित अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा की गई।

इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। साथ ही जिला पंचायत चुनाव की सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी तैयार की जा रही है।

बैठक में कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी में शामिल किया गया। प्रदेश सचिव प्रदीप अरोड़ा ने बैठक का सफल आयोजन किया। आयोजन को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष अमित मदान, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष तुषार बंसल एवं महानगर सचिव अनमोल सैनी का विशेष योगदान रहा।

प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों का सम्मान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.