गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : प्रताप विहार H-ब्लॉक में अवैध निर्माण ढहा, GDA की लापरवाही : स्थानीय नागरिकों में GDA की लापरवाही को लेकर आक्रोश है

गाजियाबाद | 06-Aug-2025 12:16 AM | 11 |
गाजियाबाद
स्थानीय नागरिकों में GDA की लापरवाही को लेकर आक्रोश है

गाजियाबाद के प्रताप विहार H-ब्लॉक में मंगलवार को एक अवैध निर्माण की लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे पूरी इमारत जमींदोज हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिल्डिंग खाली थी, वरना एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह इमारत बारिश के दौरान हुए जलभराव के कारण कमजोर हो चुकी थी। बिल्डिंग की नींव पहले से ही कमजोर थी और लगातार हो रही बारिश से पानी दीवारों और लेंटर में रिसता रहा। अंततः मंगलवार दोपहर को लेंटर अचानक गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये अवैध निर्माण बिना किसी परमिशन के किया जा रहा था और GDA (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) को इसकी कई बार शिकायत दी जा चुकी थी। बावजूद इसके, कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी लगातार गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों और दुकानों की भी शिकायत कर चुके हैं, पर GDA की निष्क्रियता इन सब घटनाओं को न्योता दे रही है।

लोगों का कहना है कि अगर आज बिल्डिंग खाली न होती, तो कई जानें जा सकती थीं। सवाल उठता है कि कल अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

स्थानीय नागरिकों में GDA की लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे सभी अवैध निर्माणों की तुरंत जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रभावित निवासी रोहित वर्मा ने बताया, "हमने कई बार लिखित में शिकायत दी कि यह निर्माण अवैध है और कभी भी गिर सकता है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब अगर कोई जान जाती तो कौन जिम्मेदार होता?"

अब सवाल उठता है कि क्या गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तब तक जागेगा जब जानें जाएंगी? प्रशासन से लोगों की अपील है कि इस बार सिर्फ फाइलें नहीं, एक्शन हो।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.