गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : वैशाली गाज़ियाबाद में लिबर्टी शूज़ का नया शोरूम खुला : जूतों के दामों में भारी गिरावट

गाजियाबाद | 05-Nov-2025 10:26 AM | 300 |
गाजियाबाद
जूतों के दामों में भारी गिरावट

गाज़ियाबाद, 04 नवम्बर 2025: भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज वैशाली, गाज़ियाबाद में अपने नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम शॉप्रिक्स मॉल के पास स्थित है और ग्राहकों को स्टाइल, आराम और गुणवत्ता का श्रेष्ठ अनुभव देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर श्री रामनाथ वर्मा, हेड – रिटेल, लिबर्टी शूज़ लिमिटेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, वितरक, कंपनी अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हुए।

श्री वर्मा ने बताया कि “लिबर्टी” एक सशक्त घरेलू ब्रांड है जिसने लगभग 73 वर्ष पूर्व हरियाणा के करनाल से अपनी यात्रा शुरू की थी। आज यह ब्रांड विश्व के प्रमुख फुटवियर निर्माताओं में से एक बन चुका है।

लिबर्टी के पास देशभर में 450 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम्स, 225 वितरक और 10,000+ मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स हैं। कंपनी की अत्याधुनिक यूनिट्स करनाल, घरौंदा, लिबर्टीपुरम, पोंटा साहिब और रूड़की में स्थित हैं, जहाँ प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूते बनते हैं।

कंपनी ने आजादी के 78वें वर्ष में “मेरा जूता हिंदुस्तानी” अभियान शुरू किया है, जो देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का संदेश देता है।

लिबर्टी के Healers, Leap 7X, Coolers, Fortune, Senorita, AHA, Prefect जैसे प्रमुख ब्रांड आराम, टिकाऊपन और आकर्षक डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध हैं।

वैशाली में खुला यह नया शोरूम लिबर्टी की ‘लोकल फॉर वोकल’ नीति को और मजबूती देता है।

राकेश लाम्बा
जनसंपर्क अधिकारी, लिबर्टी शूज़ लिमिटेड

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.