गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

कांवड़ यात्रा-2026: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने डीवीएफ व पुलिस मित्रों के साथ की समन्वय बैठक : भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

गाजियाबाद | 22-Jul-2026 01:56 PM | 11 |
गाजियाबाद
भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाजियाबाद लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) श्री राजकरन नैय्यर ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र में डीवीएफ (DVF) एवं पुलिस मित्रों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री वरुण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (कांवड़ नोडल), तीनों जोन के यातायात निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता, जनसहयोग तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजकरन नैय्यर ने डीवीएफ स्वयंसेवकों एवं पुलिस मित्रों से सेवा भावना, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की तत्काल सूचना देकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस और स्वयंसेवकों के संयुक्त प्रयासों से कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.