शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान थाना विजयनगर क्षेत्र से सर्वाधिक 45 व्यक्ति पकड़े गए

थाना विजयनगर क्षेत्र से सर्वाधिक 45 व्यक्ति पकड़े गए

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा 16 अप्रैल 2025 को शाम 06:30 बजे से रात 09:30 बजे तक शहरभर में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, शराब ठेकों के आसपास और सड़कों के किनारे शराब का सेवन करने वालों पर कार्रवाई करना था।

इस विशेष अभियान के दौरान कुल 212 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए पाए गए थे और जिनके कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सभी को थाने लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया और 34 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया।

थाना विजयनगर क्षेत्र से सर्वाधिक 45 व्यक्ति पकड़े गए, जो इस तरह की गतिविधि में संलिप्त थे।

थानावार कार्रवाई की स्थिति इस प्रकार रही:

  • विजयनगर – 45

  • कोतवाली नगर – 49

  • नंदग्राम – 39

  • कविनगर – 32

  • सिहानी गेट – 25

  • मधुबन बापूधाम – 22

यह कार्रवाई सभी सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की निगरानी में की गई। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में गश्त कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज