गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News-सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान : 287 लोग हिरासत में

गाजियाबाद | 01-Feb-2025 05:39 PM | 10 |
गाजियाबाद
287 लोग हिरासत में

गाजियाबाद,  — पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 31 जनवरी 2025 को शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक शराब ठेकों के आसपास व सड़कों के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के कारण उत्पन्न होने वाली असुविधाओं को कम करना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था।

इस विशेष अभियान के दौरान कुल 287 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़कों पर शराब का सेवन कर रहे थे। इन व्यक्तियों के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर संबंधित थानों में लाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत चालान किया गया।

अभियान में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की। थानावार कार्रवाई की स्थिति इस प्रकार रही:

  • कोतवाली नगर: 46 व्यक्तियों का चालान
  • विजयनगर: 42 व्यक्तियों का चालान
  • सिहानी गेट: 32 व्यक्तियों का चालान
  • नंदग्राम: 70 व्यक्तियों का चालान
  • कविनगर: 46 व्यक्तियों का चालान
  • मधुबन बापूधाम: 51 व्यक्तियों का चालान

कुल मिलाकर 287 व्यक्तियों के खिलाफ 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से परहेज करें और कानून का पालन करें, जिससे समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.