शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए क्राइम ब्रांच के निरीक्षक गाजियाबाद के अंतर्गत भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा

गाजियाबाद के अंतर्गत भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा

कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक रमेश सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने मु0अ0सं0 691/2025 के एक मामले में संलिप्त अपराधी को अनुचित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से उससे भारी भरकम रिश्वत की मांग की और नगद धनराशि प्राप्त भी की। यह सूचना स्थानीय पुलिस को प्राप्त होते ही तेजी से कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक रमेश सिद्धू को करीब 4 लाख रुपये की नगद राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह रकम अपराधी से सीधे तौर पर अवैध लाभ के रूप में ली जा रही थी।

घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यूपी पुलिस की छवि खराब करने वाले इस मामले में सख़्त कदम उठाते हुए निरीक्षक के विरुद्ध थाना सिहानीगेट पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत उसकी भूमिका और संपर्कों की गहन जांच जारी है।

पुलिस उपायुक्त नगर जोन श्री धवल जायसवाल ने बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे भी किसी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसे कृत्य पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की साख जनता के विश्वास पर टिकी है और इसे नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज