गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Loni Ghaziabad News : महाकालेश्वर धाम में थाना अंकुर विहार द्वारा आयोजित भव्य भंडारा : सैकड़ों कांवड़ियों ने लिया प्रसाद

गाजियाबाद | 24-Jul-2025 02:51 AM | 11 |
गाजियाबाद
सैकड़ों कांवड़ियों ने लिया प्रसाद

लोनी। सावन माह में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में लोनी के रामेश्वर पार्क स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर धाम मंदिर में चल रहे कांवड़ शिविर में मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे की विशेष बात यह रही कि इसका आयोजन थाना अंकुर विहार की ओर से किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

महाकालेश्वर धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त कांवड़ियों के लिए कांवड़ शिविर लगाया गया है। इस शिविर में रुकने, भोजन, चिकित्सा व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर के महंत बाबा श्री हरिकिशन मुनि महाराज ने बताया कि यह सेवा शिवभक्तों की आस्था का सम्मान है और इसमें सभी सेवादार तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।

कल आयोजित भंडारे में कांवड़ियों के लिए सभी प्रकार के स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भंडारे में विशेष रूप से थाना अंकुर विहार के कोतवाली प्रभारी श्री रविन्द्र कंबोज ने अपनी टीम के साथ सेवा की। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि धामा, गौरक्षक अंशु पहलवान, SSI धर्मपाल सिंह, खन्ना नगर चौकी प्रभारी प्रतीक कुमार, दरोगा अंकित कटियार, मुकेश कुमार, सर्वेश राठौड़, रोहताश जाट, राजीव त्यागी, अमित धामा, विनोद कुमार, सचिन बालियान, अशोक कुमार, संजय गुर्जर, ओमकार प्रधान, आनंद, राजू, धर्मेंद्र राणा और इनाम जैसे कई स्थानीय सेवाभावी लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ियों ने भंडारे में भाग लिया और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित अधिकारियों और सेवादारों ने शिवभक्तों की सेवा को सौभाग्य बताया और कहा कि इस आयोजन से समाज में समर्पण और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

महाकालेश्वर धाम में लगातार हो रहे आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रावण माह की महिमा को आत्मसात करने के लिए लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.