गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर में : कक्षा 11 की छात्राओं को तिलक पर फेल करने की धमकी

गाजियाबाद | 14-Aug-2025 06:04 AM | 11 |
गाजियाबाद
कक्षा 11 की छात्राओं को तिलक पर फेल करने की धमकी

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजयनगर में कक्षा 11 की दो छात्राओं को तिलक लगाने पर प्रताड़ित करने और फेल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह धमकी स्कूल की एक शिक्षिका ने दी, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने विरोध जताया।

सूचना मिलते ही विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में स्कूल पहुंचे और स्कूल गेट पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने किया। उनके साथ दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति और संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने स्कूल की प्रधानाचार्या विभा चौहान से मुलाकात कर हिंदू समाज की भावनाओं से अवगत कराया और चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा हुई तो स्कूल प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

प्रधानाचार्या विभा चौहान ने आश्वासन दिया कि हिंदू समाज की किसी भी भावना को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी। विरोध प्रदर्शन में अश्वनी शर्मा (महानगर प्रचार प्रमुख), पंकज आर्य (सह सुरक्षा प्रमुख), चंचल सक्सेना (मातृशक्ति संयोजिका), विधु गर्ग (दुर्गा वाहिनी संयोजिका महानगर), सीमा, ऋतिक (प्रखंड संयोजक), कुलदीप, अनुज, सुरेंद्र, सचिन, राज किशोर सहित कई लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.