गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाज़ियाबाद हिण्डन नदी में छठ पूजा से पहले पानी की कमी, श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी : सोमवार शाम को हिण्डन नदी के घाटों पर नजर आई पानी की कमी, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ सकती हैं श्रद्धालुओं की मुश्किलें

गाजियाबाद | 29-Oct-2025 08:00 PM | 300 |
गाजियाबाद
सोमवार शाम को हिण्डन नदी के घाटों पर नजर आई पानी की कमी, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ सकती हैं श्रद्धालुओं की मुश्किलें

गाज़ियाबाद। आगामी छठ पूजा को लेकर शहरभर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिण्डन नदी के घाटों पर सोमवार शाम को एक बड़ी समस्या सामने आई। छठ पूजा से एक दिन पहले हिण्डन नदी में पानी की मात्रा काफी कम दिखाई दी, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया है।

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए नदी किनारे एकत्र होते हैं, लेकिन कम पानी होने की वजह से पूजा में दिक्कतें आ सकती हैं। सोमवार शाम जब स्थानीय लोग और नगर निगम की टीम तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे, तो घाट पर साफ-सफाई तो दिखी, लेकिन नदी में पानी का स्तर काफी नीचे था।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल छठ पूजा के मौके पर नगर निगम द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पर्व मना सकें।

हिण्डन नदी के घाटों पर इस बार सुंदर सजावट और लाइटिंग की गई है। चारों ओर रोशनी और सजावट से माहौल धार्मिक हो उठा है, लेकिन पानी की कमी इस भव्यता पर सवाल खड़ा कर रही है।

यदि समय रहते नगर निगम ने व्यवस्था नहीं की, तो मंगलवार की सुबह अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.