शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में बवाल! भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा का आरोप नगर निगम टीम ने की हाथापाई और अभद्रता

नगर निगम टीम ने की हाथापाई और अभद्रता

गाजियाबाद। अंबेडकर नगर में पानी और पॉलीथिन की जांच को लेकर नगर निगम की टीम और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। पवन शर्मा ने नगर निगम की टीम पर हाथापाई और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम बालाजी स्वीट्स पर पानी और पॉलीथिन की जांच कर रही थी। इसी दौरान चालान काटे जाने को लेकर दुकानदार पक्ष ने पवन शर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया।

पवन शर्मा मौके पर पहुंचे और अपना परिचय देते हुए नगर निगम की टीम से चालान काटने का कारण पूछा। पवन शर्मा का आरोप है कि इसी दौरान नगर निगम के गार्डों ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और उनके साथ अभद्रता की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान विधायक संजीव शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और भाजपा के प्रति भी अपशब्द कहे गए।

इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए पवन शर्मा ने कहा कि नगर निगम की इस तरह की कार्रवाई और व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “नगर निगम की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।”

फिलहाल, मामले में नगर निगम का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पवन शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

PHM News: इस मामले से जुड़ी आगे की जानकारी और आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*