शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गाज़ियाबाद: निवाड़ी में 12 वर्षीय मूकबधिर बच्चे से कुकर्म पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

गाज़ियाबाद। जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 12 वर्षीय मूकबधिर बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात हुई। घटना के बाद जब बच्चा खून से लथपथ हालत में घर लौटा, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चा बोल और सुन नहीं सकता, इसलिए उसने इशारों के माध्यम से अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद निवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है जब बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर कुकर्म किया। कुछ देर बाद बच्चा जब घर पहुंचा, तो उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए और तुरंत उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।

निवाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मूकबधिर स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद लेने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चे से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस ने आसपास के इलाकों की तलाशीa शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा। यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज