शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News: अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों से हाहाकार, प्रशासन मौन गाजियाबाद के जल निगम प्लांट रोड से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक अतिक्रमण और ओवरलोड वाहन बेखौफ

गाजियाबाद के जल निगम प्लांट रोड से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक अतिक्रमण और ओवरलोड वाहन बेखौफ
ghaziabad-news-in-hindi

गाजियाबाद के जल निगम प्लांट रोड, शांति नगर, विजय नगर थाना क्षेत्र और क्रॉसिंग रिपब्लिक से सटे इलाकों में अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि सड़कें अवैध कब्जों और भारी वाहनों की वजह से संकरी हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम और गाजियाबाद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, लोडर और बड़े ट्रक दिन-रात बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों के जरिए खुलेआम बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई की जा रही है, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन चुका है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन वाहनों पर न तो नंबर प्लेट लगी होती है, न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था दिखाई देती है। इसके बावजूद न तो पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और न ही चालान की कार्रवाई नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह चुप्पी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

अतिक्रमण और भारी वाहनों की अवैध आवाजाही के चलते क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

निवासियों का सवाल है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई बड़ा हादसा या जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? बड़े लोडर ट्रक, लंबी गाड़ियां और अवैध अतिक्रमण मिलकर पूरे इलाके को दुर्घटना संभावित ज़ोन में बदल चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने गाजियाबाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने, ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है, ताकि आम जनता और आपातकालीन सेवाओं को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज