गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद | 16-Apr-2026 04:20 PM | 11 |
गाजियाबाद
नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद (नंदग्राम): गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र स्थित ओम एन्क्लेव में बीती रात एक कथित अतिक्रमण की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मरियम नगर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के सीमा दीवार को तोड़ने का प्रयास किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि इस गली में पिछले करीब 30 वर्षों से 10-12 परिवार रह रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। आधी रात को हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है।

निवासियों का कहना है कि यदि बिना प्रशासनिक अनुमति के दीवार तोड़ी गई है, तो यह अवैध कार्रवाई है और इससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए।

साथ ही, लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

फिलहाल, इस मामले में संबंधित पक्ष या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : IPEM कॉलेज में युवाओं को नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ किया जागरूक

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.