गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद ग्राउंड रिपोर्ट: सीकरी खुर्द गांव में बंदरों का आतंक : 100 से ज्यादा लोग घायल — गांव में दहशत का माहौल

गाजियाबाद | 09-Nov-2025 02:51 AM | 11 |
गाजियाबाद
100 से ज्यादा लोग घायल — गांव में दहशत का माहौल

गाजियाबाद: मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव में इस समय बंदरों का आतंक चरम पर है। गांव की गलियां सूनी हैं, लोग घरों में कैद हैं और बच्चे बाहर खेलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। गांव में डर और दहशत का माहौल इस कदर है कि सुबह और शाम के समय लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर छतों और गलियों में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। ये राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। गांव के प्रशांत, राहुल गुर्जर, सुमित कुमार और आकांक्षा रानी ने बताया कि हालात अब नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। गांव के छोटे बच्चों ने घरों से बाहर खेलना बंद कर दिया है, जबकि बुजुर्ग और महिलाएं भी हर वक्त दहशत में जी रहे हैं।

कुछ समय पहले बंदरों के हमले के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने नगर निगम और वन विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

गांव के लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करे, ताकि सीकरी खुर्द में फिर से सामान्य जीवन बहाल हो सके। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.