गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाज़ियाबाद न्यूज सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा : सील के बाद भी चालू गोदाम!

गाजियाबाद | 15-Oct-2025 01:26 AM | 11 |
गाजियाबाद
सील के बाद भी चालू गोदाम!

गाजियाबाद में सील तोड़कर चालू किया गया अवैध गोदाम, प्रशासन मौन

गाजियाबाद। न्यू विजय नगर सेक्टर-9 स्थित A-ब्लॉक, हाउस नंबर 558 में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध गोदाम का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार, इस गोदाम को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने लगभग एक साल पहले सील किया था। बावजूद इसके, गोदाम संचालक ने सील तोड़कर दोबारा अवैध रूप से कारोबार शुरू कर दिया है।

स्थानीय निवासियों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक ट्रक गोदाम के सामने बोरे सड़क पर गिराकर भाग जाता है। वीडियो से यह भी स्पष्ट होता है कि गोदाम के अंदर लगातार गतिविधियां जारी हैं, जबकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन GDA या नगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

निवासियों का आरोप है कि यह गोदाम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है और आसपास के क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम और धूल प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।अब देखना यह होगा कि GDA प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है — या फिर यह अवैध गोदाम इसी तरह सरकारी भूमि पर खुलेआम चलता रहेगा।

 

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.