शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद के लाल कुआँ में भीषण जाम से आम जनता बेहाल, प्रशासन मौन रविवार शाम को घंटों फंसे लोग, एंबुलेंस तक का रास्ता हुआ बंद, ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में

रविवार शाम को घंटों फंसे लोग, एंबुलेंस तक का रास्ता हुआ बंद, ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में
ghaziabad-news-in-hindi

ग़ाज़ियाबाद के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक लाल कुआँ में रोजाना लगने वाला भारी जाम अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। रविवार शाम को स्थिति तब और ज्यादा गंभीर हो गई, जब सड़कों पर दो से तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें दिखाई दीं। बसों, कारों और ऑटो की लगातार आवाजाही ने सड़क को जाम कर दिया, जिसके चलते आम जनता घंटों तक फंसी रही।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क संकरी होने के साथ-साथ अवैध पार्किंग, असंगठित ठेले, और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति इस समस्या को और भयानक बना देती हैं। लोग रोज़मर्रा के कामों, दफ्तर और स्कूल-कॉलेज पहुंचने में समय से देरी महसूस कर रहे हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि रविवार शाम जाम के बीच कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं, जिससे मरीजों की जान पर जोखिम मंडराता नज़र आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम खुलने में घंटों लग गए, लेकिन प्रशासन का कोई ठोस एक्शन नजर नहीं आया।

दुकानदारों और यात्रियों की शिकायत है कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन ने कोई स्थायी योजना नहीं बनाई है। अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि सड़क चौड़ीकरण, अवैध पार्किंग पर रोक, और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जैसी आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज