गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध : उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद | 30-Aug-2025 11:00 PM | 11 |
गाजियाबाद
उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में पटाखों का विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय (ऑनलाइन बिक्री सहित) और उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 की धारा-15 के तहत दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं। यदि उल्लंघन लगातार जारी रहता है तो पहले दोष सिद्ध होने के बाद हर दिन के लिए पांच हजार रुपये तक का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

यह कदम वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने और दिवाली व अन्य अवसरों पर प्रदूषण के स्तर को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।

शिकायत दर्ज कराने के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति यदि अपने आसपास पटाखों का निर्माण, संग्रहण या उपयोग देखता है, तो वह यूपी-112 पर सीधे 112 नंबर डायल कर, व्हाट्सएप (7570000100), एसएमएस (7233000100), फेसबुक (@112UttarPradesh) या ट्विटर (@112UttarPradesh) के माध्यम से शिकायत कर सकता है।

इसके अतिरिक्त, “उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड” की वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर “Public Grievances related to Fire Crackers (NCR-U.P.)” विकल्प पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पटाखों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल तरीकों से त्योहारों का आनंद लें और स्वच्छ हवा बनाए रखने में योगदान दें।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.