गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाज़ियाबाद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, शराब माफियाओं की गुंडागर्दी उजागर : ओवररेट और ओवरटाइम शराब बिक्री का भंडाफोड़ करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट, मोबाइल छीना

गाजियाबाद | 24-Dec-2025 01:03 PM | 300 |
गाजियाबाद
ओवररेट और ओवरटाइम शराब बिक्री का भंडाफोड़ करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट, मोबाइल छीना

गाज़ियाबाद में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब ओवरटाइम और ओवररेट शराब बिक्री की सूचना पर पहुंचे एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि समानिया (रिपोर्टर, इंडिया) शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे मालीवाड़ा चौक स्थित एक मॉडल शॉप पर पहुंचे थे। आरोप है कि दुकान पर पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसे और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान पत्रकार का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि यदि वह किसी तरह मौके से भागकर डासना गेट पुलिस चौकी न पहुंचते, तो उनकी जान भी जा सकती थी। सूचना मिलने पर चौकी से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में जब मॉडल शॉप का शटर खुलवाया गया, तो पत्रकार का मोबाइल फोन तो वापस कर दिया गया, लेकिन घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों को न कानून का भय है और न ही प्रशासन का। खुलेआम पत्रकार पर हमला होना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र दोनों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

पीड़ित पत्रकार रवि समानिया ने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार बिना भय के अपना कर्तव्य निभा सकें।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.