Ghaziabad News : साइबर सेल थाना विजयनगर : साइबर ठगी में ठगे गए 60,000 रुपये पीड़ित को दिलवाए वापस
गाजियाबाद : साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर सेल थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने आज पवन गर्ग नामक एक पीड़ित से साइबर ठगी के माध्यम से ठगे गए ₹60,000 की राशि को वापस कराकर एक मिसाल पेश की है।
पीड़ित पवन गर्ग, पुत्र गोपाल कृष्ण, निवासी गंगा जमुना हिण्डन अपार्टमेंट, सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है, जिसमें उनके खाते से ₹60,000 की राशि धोखे से निकाल ली गई। यह शिकायत 11 मार्च 2025 को NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से साइबर सेल को प्राप्त हुई थी।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना विजयनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को संपर्क कर धनराशि को तुरंत होल्ड कराया। इसके बाद निरंतर प्रयास करते हुए बैंक के साथ पत्राचार और तकनीकी सहयोग के माध्यम से 17 मई 2025 को पूरी ठगी गई राशि वापस पीड़ित को दिलवाई गई।
इस कार्रवाई के बाद पीड़ित पवन गर्ग ने थाना विजयनगर पहुंचकर साइबर सेल टीम का आभार प्रकट किया और उनके तत्परता व मेहनत की सराहना की।
साइबर सेल की यह कार्यवाही न केवल ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के लिए राहत लेकर आई, बल्कि समाज में यह संदेश भी देती है कि साइबर अपराधों के खिलाफ कानून सख्त है और यदि समय रहते सही माध्यम से शिकायत की जाए, तो ठगी गई धनराशि को वापस पाया जा सकता है।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़