गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : साइबर सेल थाना मसूरी गाजियाबाद : साइबर ठगी के 4.50 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

गाजियाबाद | 19-Apr-2025 10:55 PM | 11 |
गाजियाबाद
साइबर ठगी के 4.50 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

गाजियाबाद। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल थाना मसूरी कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के निवासी मनु शर्मा, जो आकाश नगर, थाना मसूरी, गाजियाबाद के रहने वाले हैं, उनके साथ हुई साइबर ठगी में 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी गई धनराशि को टीम द्वारा वापस कराया गया है।

घटना का विवरण:

साइबर सेल को NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से पीड़ित मनु शर्मा द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड के ज़रिए 4.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना मसूरी की टीम हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई शुरू की।

टीम ने संबंधित बैंकों से संपर्क स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराया। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर ठगी की गई राशि को ट्रेस कर बैंक से पत्राचार करते हुए दिनांक 19 अप्रैल 2025 को पूरी राशि आवेदक को वापस दिलवा दी गई।

इस सराहनीय कार्रवाई के बाद पीड़ित मनु शर्मा ने स्वयं थाना मसूरी पहुंचकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया और इस त्वरित सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

साइबर सेल की यह कार्यवाही न केवल पीड़ित को राहत देने वाली है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त और प्रभावशाली कार्यवाही लगातार जारी है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.