गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने दंगा भड़काने की साजिश का किया खुलासा : दो गिरफ्तार

गाजियाबाद | 18-Mar-2025 11:53 PM | 11 |
गाजियाबाद
दो गिरफ्तार

ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने होली से पहले दंगा भड़काने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों, योगेन्द्र चौधरी और शिवम, को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन दोनों ने इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मकसद से पड़ोस की गौशाला में मांस फेंककर गौकशी की झूठी सूचना हिंदू संगठनों को दी थी। उनका उद्देश्य विवाद खड़ा करना और गौशाला के मालिक को फंसाना था।

पुलिस के अनुसार, इस साजिश की योजना नंदकिशोर की बेटी छाया ने अपने साथी योगेश के साथ मिलकर बनाई थी। योगेश, जो कि एचसीएल कंपनी में काम करता है, ने गूगल सर्च इंजन की मदद से गोरक्षक संगठनों के नंबर निकाले और उन्हें फोन कर गौकशी की फर्जी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी मिली, जिससे मामले की जांच शुरू हुई।

जांच में सामने आया कि छाया और योगेश ने मिलकर पहले मांस खरीदा और फिर उसे गौशाला में फेंकवाया, ताकि वहां तनाव का माहौल बनाया जा सके। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो झूठी साजिश का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पुलिस ने योगेन्द्र चौधरी और शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इस मामले को लेकर पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.