गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

सर्वोदय इंटर कॉलेज गाज़ियाबाद में चौथी कक्षा के छात्र के साथ उप-प्रधानाचार्य का उत्पीड़न, बच्चे को लगी गहरी चोट : अखिल भारतीय परिषद छात्र संघ ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

गाजियाबाद | 13-Nov-2025 11:56 PM | 300 |
गाजियाबाद
अखिल भारतीय परिषद छात्र संघ ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

गाज़ियाबाद — विजयनगर क्षेत्र के शनि बाजार, बिहारिपुरा में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ उप-प्रधानाचार्य द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ऋषिकेश बघेल  के अनुसार, उनके बेटे को विद्यालय में बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट लग गई। बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

पिता ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे स्कूल पहुँचे, तो उन्होंने प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने न केवल फुटेज दिखाने से मना किया बल्कि अभद्र भाषा में बात करते हुए उन्हें धमकाया और स्कूल से बाहर निकाल दिया। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन पूरी तरह से मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय परिषद छात्र संघ और अन्य छात्र संगठनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने उप-प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित करने और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

छात्र संघ नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित छात्र को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं शिक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस से भी मांग की गई कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषियों को सख्त सज़ा दिलाएं।

स्थानीय अभिभावकों ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि छोटे बच्चों पर हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में कैमरा फुटेज पारदर्शी रूप से अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।

वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोप साबित होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.