गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद में छात्रों से फीस लेकर अचानक बंद किया सेंटर : दूसरा केस दर्ज

गाजियाबाद | 12-Feb-2025 05:47 PM | 10 |
गाजियाबाद
दूसरा केस दर्ज

गाजियाबाद में कोचिंग संस्थान FIITJEE के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इंदिरापुरम थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, संस्थान ने वसुंधरा स्थित अपने केंद्र को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया। इस मामले में FIITJEE के मैनेजिंग डायरेक्टर, सेंटर हेड, एडमिन हेड समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता प्रसून पारीक ने बताया कि संस्थान ने जनवरी 2024 में करीब 250 छात्रों से 5 से 10 लाख रुपये तक की फीस एडवांस में वसूल की। कुछ अभिभावकों ने एकमुश्त भुगतान किया, जबकि कुछ मासिक किश्तों पर थे। प्रसून ने अपने बच्चे का एडमिशन इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में कराया गया था। सेंटर पर एडमिशन लेने वाले 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे।

2 फरवरी 2025 को बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्र को बंद करने की घोषणा कर दी गई। इस कार्रवाई से अभिभावकों को न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि छात्रों का भविष्य भी प्रभावित हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कवि नगर थाना क्षेत्र में भी FIITJEE के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसून पारीक की तहरीर के आधार पर फिटजी के मैनेजिंग डायरेक्टर डीके गोयल, सेंटर हेड आशीष गुप्ता, एडमिन हेड भारत सहगल और एक अन्य व्यक्ति राजीव बब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.