बुलेट साइलेंसर की आवाज का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट : विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया
गाज़ियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित लोगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे मॉब लिंचिंग जैसा कृत्य बता रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला तब शुरू हुआ जब मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों ने अपनी बुलेट बाइक से तेज आवाज निकाली। इस पर स्थानीय निवासी ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। लेकिन यह विरोध आरोपियों को नागवार गुजरा और उन्होंने गुट बनाकर पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया।
वीडियो में दिखी बर्बरता
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपियों ने पीड़ित को जबरन घसीटकर बेरहमी से पीटा। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की भीड़ के आगे उनकी एक न चली। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़