गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

थाना इन्दिरापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद | 27-Mar-2025 06:21 PM | 11 |
गाजियाबाद
शातिर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद: थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने 21-22 मार्च 2025 की रात वसुंधरा स्थित एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर 04 किलो चांदी और 03 ग्राम सोने की चोरी करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, चोरी किए गए चांदी के 02 टुकड़े और चोरी में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की गई।

गिरफ्तारी का पूरा विवरण

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा लूट और चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 27 मार्च 2025 को वसुंधरा सेक्टर-01 हिण्डन बैराज पुलिया के पास पुलिस चेकिंग देख एक स्लेटी रंग की कार तेजी से पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगी। घबराहट में कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद चालक कार छोड़कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त अंकित सक्सेना उर्फ बबलू उर्फ विजय सक्सेना (47) को मौके पर ही हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त अंकित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी राजवीर सिंह चौहान और दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 21-22 मार्च 2025 की रात वसुंधरा स्थित अंबे ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। चांदी को पिघलाकर उसके टुकड़े बना लिए गए थे, जिनमें से दो टुकड़े उसके हिस्से में आए थे। उसने यह भी बताया कि वह दोबारा चोरी की योजना बना रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अंकित सक्सेना उर्फ बबलू उर्फ विजय सक्सेना
  • पिता का नाम: रमेश चंद्र
  • निवासी: मोहल्ला मोहन गली, कायस्थान, कासगंज (वर्तमान पता: गली नंबर 4, नियर कपड़े की फैक्ट्री, गढ़ी चौखंडी, नोएडा)
  • उम्र: 47 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  • 01 अवैध तमंचा
  • 01 खोखा कारतूस
  • 01 जिंदा कारतूस
  • चोरी की गई चांदी के 02 टुकड़े
  • फर्जी नंबर प्लेट लगी कार (रजि. नंबर DL 4C AV 3633)

अपराधी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कासगंज (उत्तर प्रदेश) और गुरुग्राम (हरियाणा) में लूट, हत्या के प्रयास, डकैती और धोखाधड़ी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थाना इन्दिरापुरम में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत 03 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की सफलता

इस बड़ी सफलता के लिए थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम को सराहना मिल रही है। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.