गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा : गाज़ियाबाद में "फाल्गुन मिलन महोत्सव" का भव्य आयोजन

गाजियाबाद | 17-Mar-2025 01:09 AM | 11 |
गाजियाबाद
गाज़ियाबाद में "फाल्गुन मिलन महोत्सव" का भव्य आयोजन

गाज़ियाबाद, 16 मार्च 2025भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा फाल्गुन मिलन महोत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन, पुराना बस अड्डा, लोहिया नगर, गाज़ियाबाद (यू.पी.) में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन की अगुवाई श्री डॉ. कैलाश नाथ सिंघल (एडवोकेट) ने की, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सेना, भारत तिब्बत सहयोग मंच (RSS), मेरठ प्रान्त उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ भारत, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय स्नातक संच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

फूलों की होली और ब्रज संगीत ने बिखेरा रंग

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्रज भाषा के लोक गायकों और संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस आयोजन में कई प्रमुख गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें शामिल हैं:

  • कैलाश सिसोदिया (राष्ट्रीय मंत्री, क्षत्रिय महासभा एवं जिला चेयरमैन, गाज़ियाबाद व्यापार मंडल)
  • अजय पाल जी (प्रशासनिक अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग)
  • पवन रघुवंशी (एक्टर, राइटर, डायरेक्टर, केंद्रीय मीडिया प्रभारी, PPNM)
  • समर राणा (चीफ एडिटर, इंडिया न्यूज वन)
  • ठाकुर शिव कुमार राघव (प्रथम पूर्व गाज़ियाबाद हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद सलाहकार, पेशेवर प्राइवेट डिटेक्टिव)
  • रिटायर्ड SDM, दिल्ली सुरेंद्र Mudhadh
  • सुनील राघव (भारतीय किसान यूनियन (भानू) राष्ट्रीय प्रचार मंत्री)
  • आरती सिंह पुंडीर (संस्थापक, एक कदम जिंदगी की ओर ट्रस्ट)
  • बिंदू चौधरी (महासचिव, एक कदम जिंदगी की ओर ट्रस्ट)
  • नीरज सिसोदिया (मीडिया प्रभारी)

सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम ने समाज में सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.