शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

अज्जू ठाकुर बने करणी सेना भरतपुर जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत छत्री करणी सेना ने अज्जू ठाकुर को भरतपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

श्री राष्ट्रीय राजपूत छत्री करणी सेना ने अज्जू ठाकुर को भरतपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
ghaziabad-news-in-hindi

भरतपुर। देश के सबसे बड़े राजपूत संगठनों में शामिल श्री राष्ट्रीय राजपूत छत्री करणी सेना में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। संगठन ने अज्जू ठाकुर को भरतपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अज्जू ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष औकेंद्र राणा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह नरूका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरतपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।

अज्जू ठाकुर इससे पहले वर्ष 2024 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भरतपुर के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें अब जिले की कमान सौंपी गई है।

इस अवसर पर पवन ठाकुर (जिला अध्यक्ष डीग), जिला उपाध्यक्ष भरतपुर – अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, डीग-कुम्हेर विधानसभा अध्यक्ष, एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी NSUI भरतपुर ने कहा कि अज्जू ठाकुर की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भरतपुर जिले में करणी सेना और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अज्जू ठाकुर को माला, साफा और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सौरव महावार (जिला महासचिव NSUI भरतपुर), गौरव फौजदार, निक्की सिंह पीपला, कौशल बराखुर (जिला महासचिव डीग – अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस), रानू शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल भरतपुर) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, एनएसयूआई एवं करणी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज