गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार : आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

गाजियाबाद | 22-Feb-2025 12:39 AM | 10 |
गाजियाबाद
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

गाजियाबाद: थाना अंकुर विहार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का विवरण

दिनांक 19 फरवरी 2025 की रात्रि में पीड़िता की मां ने थाना अंकुर विहार में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले एक साल से अपने मोहल्ले में रहने वाले केशव शर्मा के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

जब पीड़िता ने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही, तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो पीड़िता की मां की सहेली को भेज दी और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/352/351(2)/351(3) बीएनएस, 3/4 पोक्सो अधिनियम और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की। तत्पश्चात, अभियुक्त केशव शर्मा (20 वर्ष) पुत्र कमल शर्मा, निवासी डीएलएफ, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद को डीएलएफ कट से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी का कबूलनामा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे और पिछले एक साल से रिश्ते में थे। इस दौरान उसने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लीं। जब पीड़िता ने उससे रिश्ता खत्म करना चाहा, तो उसने उसकी वीडियो पीड़िता की मां की सहेली को भेजी और वायरल करने की धमकी दी।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.