फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर : धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

फतेहपुर | 24-Oct-2025 09:46 AM | 332 |
फतेहपुर
धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

थरियांव पुलिस की संरक्षण में होता है हर पेड़ों का खेल-सूत्र

👉 थाना पुलिस व वन विभाग की चुप्पी बने हरे पेड़ों विनाश का काल आखिर किसके अधिकार किसके सहारे है लकड़ी माफिया का बोल बाला*

👉🏼फतेहपुर जहां यूपी की सरकार पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का नारा लगा रही है  वही फतेहपुर जनपद में इन दोनों हर दिन उजाड़े  जाते हैं हजारों पेड़  बगैर परमिशन के  लकड़ी माफिया पर क्यों नहीं लगती रोक*


*फतेहपुर।* जनपद में इन दिनों हरे पेड़ों की कटान सातवें आसमान पर है, जनपद के ही सदर तहसील क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकार के बिना अनुमति से नीम, आम, महुआ, गूलर, की कटान जोरो में है।

*दिनदहाड़े हरे नीम के पेड़ों की कटान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।*

ज़ब मामले की पड़ताल की गई तो पेड़ों की कटान करने वाले ने बताया की हमने थरियांव थाना क्षेत्र ,असोथर थाना क्षेत्र , किशनपुर थाना क्षेत्र पेड़ों को काटने का ठेका ले लिया है, तो ऐसे में आखिर सवाल यह खड़ा हो रहा है की इन दिनों क्षेत्र में लकड़ी कटान जोरो में है और इस दौरान नीम,आम, महुआ के पेड़ों की कटान भी जोरो में चल रही है इसे क्या कहा या क्या समझा जाये.....!

*बताते चलें कि  थाना थरियांव क्षेत्र में औराई गांव क्षेत्र में गैस गोदाम के पीछे  तीन नीम के पेड़ खड़े हुए हैं,  एक नीम पेड़ पर फिर पेड़ों की कटान शुरू कर दी गई है। इसके बाद किसी ने कॉल करके 112 नंबर पर सूचना दे दिया मौके में पहुंची 112 पुलिस नीम को आधा पेड़ कटा हुआ रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस वापस होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा नीम के पेड़ को फिर से धराशाही करने का प्रयास किया गया सूत्रों द्वारा पत्रकारों को सूचना मिलते ही पत्रकार मौके में पहुंचकर देखा कि दो पेड़ नीम के सही सलामत खड़े थे तीसरा पेड़ नीचे से धारा सही करने में थोड़ा से जड़ पर लगा हुआ और पत्रकारों को देखते ही ठेकेदार वहां से रफू चक्कर हो गया। पत्रकार द्वारा बन दरोगा अनूप सिंह से दूरभाष के जरिए संपर्क करना चाहा तो उनका फोन 10 बार मिलाने पर रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पत्रकार द्वारा बन रेंजर रूप सिंह से कई बार फोन मिलाने पर एक बार फोन रिसीव हुआ उनको बताकर जानकारी दी गई। हालांकि समाचार लिखने तक कोई कार्यवाही नहीं करना उचित समझा सोचने वाली बात यह है कि अगर यह नीम का पेड़ जरासी हवा चलने पर कहीं गिर पड़ा तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा वन विभाग या थरियांव पुलिस!?*

बड़ा सवाल----

जानकारों के मुताबिक या यूँ कहें कि उत्तर प्रदेश वन अधिनियम एक्ट के तहत विषम परिस्थितियों में ही प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान की जा सकती है लेकिन इतनी भारी मात्रा में पेड़ों को नहीं काटा नहीं जा सकता है।
जैसे- पेड़ स्वामी अपनी निजी बीमारी व बेटी की शादी या आमजनमानस को हानि एवं अन्य विषम परिस्थितियों में ही एक दो पेड़ों को काटने की परमिशन दी जाती थी।?

अन्य खबरें

गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, गांजा और जुए का खेल : पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

फतेहपुर न्यूज़

थाना बकेवर पुलिस ने बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार : फतेहपुर

फ़तेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर न्यूज़

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल : 376 IPC, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

फतेहपुर न्यूज़

किशनपुर पुलिस* ने “रन फॉर यूनिटी” से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश : फतेहपुर से ब्यूरो पंकज कुमार की रिपोर्ट -

फतेहपुर न्यूज़

कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, राम नगर रोड पर दिखा आस्था का जनसैलाब : गोण्डा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर की ओर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

बाराबंकी न्यूज़

फतेहपुर के स्काई बार रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर विवाद, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

फतेहपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.