फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर के स्काई बार रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर विवाद, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

फतेहपुर | 26-Aug-2025 04:50 AM | 182 |
फतेहपुर
खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील के पटेल चौराहे पर स्थित स्काई बार रेस्टोरेंट एक बार फिर विवादों में है। 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को यहां भोजन करने पहुंचे स्थानीय निवासी मयंक बाजपेई ने आरोप लगाया कि उनके ऑर्डर किए गए फ्राई राइस में मक्खी निकली। शिकायत करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मयंक ने इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को दी और कार्रवाई की मांग की।

इस प्रकरण के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जनपद बाराबंकी से फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्टोरेंट के किचन, भंडारण स्थल और भोजन बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने साफ-सफाई की स्थिति पर नाराज़गी जताई और प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर ने मौके से भोजन के सैंपल इकट्ठे कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि रिपोर्ट में गड़बड़ी साबित होती है तो रेस्टोरेंट पर जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इस बीच, रेस्टोरेंट मैनेजर लकी ने बताया कि ग्राहक ने फ्राई राइस में मक्खी होने की शिकायत जरूर की थी, लेकिन जब उन्होंने स्वयं जाकर देखा तो स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। उन्होंने ग्राहक को खाना बदलने की पेशकश की थी। बाद में प्रबंधन की ओर से माफी भी मांगी गई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया गया।

अन्य खबरें

गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, गांजा और जुए का खेल : पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

फतेहपुर न्यूज़

थाना बकेवर पुलिस ने बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार : फतेहपुर

फ़तेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर न्यूज़

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल : 376 IPC, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

फतेहपुर न्यूज़

किशनपुर पुलिस* ने “रन फॉर यूनिटी” से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश : फतेहपुर से ब्यूरो पंकज कुमार की रिपोर्ट -

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

फतेहपुर न्यूज़

कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, राम नगर रोड पर दिखा आस्था का जनसैलाब : गोण्डा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर की ओर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

बाराबंकी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.