फर्रुखाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फर्रुखाबाद

अमृतपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान : ससुराल और मायके में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद | 08-Nov-2025 10:56 PM | 389 |
फर्रुखाबाद
ससुराल और मायके में मचा कोहराम

अमृतपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल-मायके में मचा कोहराम 

फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुंडरा में गुरुवार शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मैनसी उर्फ लक्ष्मी मिश्रा (20 वर्ष) पत्नी अनुज मिश्रा पुत्र रविंद्र मिश्रा निवासी कुबेरपुर कुंडरा ने छत के कुंडे में दुपट्टा फंसाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मैनसी उर्फ लक्ष्मी, अखिलेश मिश्रा निवासी धान नगला, थाना पचदेवरा, जनपद हरदोई की पुत्री थीं। उनका विवाह 11 दिसंबर 2024 को अनुज मिश्रा से हुआ था।बताया गया कि विवाह के बाद दंपति कुछ समय मुजफ्फरनगर में रह रहे थे और करीब तीन माह पूर्व ही गांव लौटे थे। गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर मैनसी ने फांसी लगा ली।घटना के समय घर पर केवल सास मीरा देवी थीं। जब उन्होंने पुत्रवधू को फांसी पर लटकते देखा, तो खुरपी से दुपट्टा काट दिया और बेटे अनुज को सूचना दी। उस समय अनुज अपने भाई के साथ ई-रिक्शा खरीदने राजेपुर गया हुआ था।सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचे, तब तक मैनसी की मौत हो चुकी थी। चाचा आशीष मिश्रा ने थाना अमृतपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए तथा दुपट्टा और खुरपी को कब्जे में ले लिया।नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतका के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : तालाब भूमि पर बने केएम हाउस और केएम इंडिया पर चलेगा बुलडोजर

फर्रुखाबाद न्यूज़

चौकी इंचार्ज का नया कारनामा : मुल्जिमों की रखवाली कर रहा दलाल

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.