शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
दुर्ग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल

कर्मचारियों की हड़ताल
durg-bhilai-news-in-hindi

दुर्ग भिलाई : छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इस प्रदर्शन में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सेल्समेन, चौकीदार, क्लर्क, लेखापाल, सहायक समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं. पूरे छत्तीसगढ़ में 2058 सहकारी समिति हैं. इस साल 2739 धान खरीदी केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी होनी है. उससे पहले यह विरोध प्रदर्शन जारी रहने से किसानों को परेशानी हो सकती है.

धान खरीदी हो सकती है प्रभावित: छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री रामकुमार वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 3 नवंबर से सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. सभी जिला मुख्यालय के साथ ही संभाग मुख्यालय में स्ट्राइक चल रही है. सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आमरण अनशन और आत्मदाह जैसे कदम उठाए जाएंगे.

12 नवंबर को छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहा तो आने वाले दिनों में धान खरीदी शुरू होना है. इससे धान खरीदी का काम पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी- रामकुमार वर्मा, मंत्री, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें: छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सरकार के सामने जो मांगें रखी हैं. वो इस प्रकार हैं.

  1. सभी कर्मचारियों को नियमित वेतन और 12 माह का भुगतान किया जाए

  2. धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 में आउटसोर्सिंग से नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर्स को नियमित किया जाए

  3. धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2024-25 की सूखत राशि समितियों को दी जाए

  4. सेवा नियम 2018 में संशोधन कर भविष्य निधि, ईएसआईसी, महंगाई भत्ता और सीधी भर्ती में प्राथमिकता दी जाए. परिवहन में देरी न हो और शून्य शॉर्टेज पर प्रोत्साहन राशि दी जाए

बेमौसम बारिश से धान की फसल प्रभावित, किसानों को अब सरकार से उम्मीद

सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल, धान खरीदी होगी प्रभावित, संघ बोला लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर

 

यह भी पढ़ें

छतीसगढ़ राज्य की 25वी स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का उद्घाटन करने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;

अन्य खबरें

मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज