मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
अलीगढ़ न्यूज़

वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल

महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल
aligarh-news-in-hindi

 

 

खेत की जुताई रोकने पर मारपीट और तमंचे से हमले का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोवली में करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी पक्ष पर जबरन खेत की जुताई कराने, गाली-गलौज, मारपीट और हथियारों से जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ऊषा देवी पत्नी महेश सिंह निवासी ग्राम गोवली के अनुसार, गांव निवासी वीरपाल पुत्र ज्वाला सिंह के नाम करीब 14 बीघा कृषि भूमि थी। उक्त जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और आरोप है कि कुछ लोग उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

शिकायत में बताया गया है कि करीब दो माह पहले भी इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की गई और महिला के कानों से सोने के कुंडल छीनने का आरोप लगाया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उस घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसमें पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फावड़े से हमला किए जाने की घटना दिखाई देती है। आरोप है कि वीडियो और शिकायत देने के बावजूद थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

महिला के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे सोनू, सुंदर, बबीता, निर्मला, विजय समेत अन्य लोग खेत पर पहुंचे और कथित रूप से जबरन जुताई कराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावर दरांती, फावड़ा, लोहे की रॉड और तमंचे से लैस थे। उन्होंने महिला, उसके पति और बच्चों सहित परिवार के सदस्यों पर हमला किया। आरोप है कि तमंचे की बट और अन्य हथियारों से प्रहार किए गए, जिसमें योगेश पुत्र राजेंद्र सिंह, महेश पुत्र राजेंद्र सिंह और सौरव पुत्र योगेश समेत कई लोग घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना के बाद घायलों का समुचित चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया गया, बल्कि पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठा लिया गया। परिवार का कहना है कि हमले के दौरान किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

शिकायती पत्र में शिवा चौहान पुत्र नेपाल निवासी ग्राम ब्रजगड़ी का भी उल्लेख किया गया है। महिला का आरोप है कि वह स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत बताकर परिवार को धमकाता है और पुलिस में होने का रौब दिखाते हुए कार्रवाई न होने की बात कहता है। पीड़ित पक्ष ने उसकी वास्तविक तैनाती और पद की विभागीय जांच कराने तथा यदि पुलिस पद के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए, उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की जांच हो तथा परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी