अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ सिविल न्यायालय में पुलिस की बम की सूचना का मॉकड्रिल : सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद.

अलीगढ़ | 16-Feb-2026 03:32 PM | 519 |
अलीगढ़
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद.

अलीगढ़। अलीगढ़ के सिविल कोर्ट  परिसर में सोमवार को बम की सूचना को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करना था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार  जादौन के निर्देशन  में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मॉकड्रिल के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
मॉकड्रिल के दौरान पूरे न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली कराया गया। आने-जाने वाले सभी मार्गों पर अवरोधक लगाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा मानकों के अनुसार प्रत्येक प्रक्रिया का पालन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक पूर्व निर्धारित मॉकड्रिल थी, जिसका उद्देश्य पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था। उन्होंने कहा कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इस प्रकार के अभ्यास सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक होते हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की मॉकड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाएंगी, ताकि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान कुछ समय के लिए न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य होने पर कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया।
रिपोर्टिंग: अंशुल सहगल व जे.डी. सिंह

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.