अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

छर्रा पीड़िता के परिवार से मिला अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल : ₹25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की

अलीगढ़ | 15-Jul-2026 05:05 PM | 519 |
अलीगढ़
₹25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की

अलीगढ़, 15 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती रूबी खान ने छर्रा की पीड़िता आलिया के परिवार से मिलने के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा।
यह प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री मुनीर अकबर के नेतृत्व में गठित किया गया, जिसमें विंसेंट जोईल एवं अस्सद फारूख भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा तत्काल ₹25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।
प्रतिनिधिमंडल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता के परिवार को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के पिता की फोन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रूबी खान से भी बातचीत कराई। श्रीमती रूबी खान ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर अयाज़ कुरैशी, वसीह अहमद, विनोद कुमार सिंह, रामगोपाल रैना, रजनी कुमार, डॉ. समद, ताज खान, मुरसलीन कुरैशी तथा अल्ताफ राजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
— अस्सद फारूख सचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.