अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : सरसौल इलाके में हटाया गया अतिक्रमण

अलीगढ़ | 21-May-2026 04:57 PM | 519 |
अलीगढ़
सरसौल इलाके में हटाया गया अतिक्रमण

अलीगढ़। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अस्थायी दुकानों, टीन शेड और सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

अभियान के दौरान नगर निगम टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। कार्रवाई के बाद इलाके में सड़कें काफी हद तक खाली नजर आईं और लोगों को राहत मिली।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.