अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ में महिला तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार : शारिक ने एसएसपी से लगाई गुहार

अलीगढ़ | 21-May-2026 04:53 PM | 519 |
अलीगढ़
शारिक ने एसएसपी से लगाई गुहार

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के अशरफपुर जलालपुर निवासी शारिक ने अपनी पत्नी पर तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र देकर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
शारिक के अनुसार उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले शाहनाज बेगम से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। आर्थिक तंगी के चलते उसने वर्ष 2024 में तीन लाख रुपये का लोन लिया था। इसी दौरान किस्त वसूली के लिए आने वाले एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट हिमांशु से उसकी पत्नी की नजदीकियां बढ़ गईं।
आरोप है कि शारिक के काम के सिलसिले में बाहर रहने के दौरान एजेंट का घर पर लगातार आना-जाना रहा, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। पीड़ित का कहना है कि दिसंबर 2024 में उसकी पत्नी एक बार घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन बाद में वापस लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था।
शारिक के मुताबिक 4 जनवरी 2025 को उसकी पत्नी घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लेकर कथित प्रेमी हिमांशु के साथ फरार हो गई। महिला अपने तीनों बच्चों को घर पर ही छोड़ गई।
शारिक ने आरोप लगाया कि उसने पहले भी 8 जनवरी 2025 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पत्नी और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.