अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

ततारपुर में खेत पर दबंगों का कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार : पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी दी

अलीगढ़ | 11-Apr-2026 11:17 AM | 519 |
अलीगढ़
पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी दी

अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ततारपुर में ज़मीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता लीलावती पत्नी हरिसिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पीहर ततारपुर स्थित खेत पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और रात में चोरी से सारी फसल काट कर कब्जे में कर ली।
पीड़िता के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी ओमपाल पुत्र कुवरपाल, निवासी समेना ततारपुर, और उसका बेटा विपिन यादव शामिल हैं। लीलावती का कहना है कि आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए उनके खेत पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है और उन्हें उनकी जमीन वापस नहीं दी जा रही।
पीड़िता ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर बार-बार गाली-गलौज, मारपीट और बेइज्जती करते हैं। इस वजह से वह और उनका परिवार लगातार डर और दहशत में जी रहे हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि आरोपियों का साथ दे रही है।
रोते हुए लीलावती ने कहा कि अगर उन्हें उनका खेत वापस नहीं मिला, तो वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगी। यह बयान इलाके में सनसनी का कारण बन गया है।
👉 फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.