बेगम बाग में निकली भव्य शोभायात्रा, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुआ छप्पन भोग व भंडारा : श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
अलीगढ़, 29 जुलाई। शहर के बेगम बाग, गली नंबर-2 स्थित मंदिर में बुधवार को भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा (बारात) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक अनिल सैनी रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट अनामिका सैनी, बी.के. सैनी, पत्रकार भानु प्रकाश सैनी, राजेश सैनी, मंटू सैनी, विजय सैनी, दुर्गेश सैनी, आशीष सैनी और कुलदीप सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।