अलीगढ़। थाना गभाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, 15 कारतूस, एक छुरा, एक गंडासा और एक कार बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मु0अ0सं0 269/26, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/4/25/27 आयुध अधिनियम से संबंधित मामले में की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हथियारों और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।