शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने का आह्वान

कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने का आह्वान
aligarh-news-in-hindi

 
अलीगढ़, 14 जुलाई 2026।
जिला कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ द्वारा मिशन 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह 9 बजे रियाज कॉलोनी, बरेली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक जवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के पूर्व प्रभारी एवं बरेली विधानसभा के संभावित प्रत्याशी पंडित विजय सारस्वत ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता के बीच जाने तथा भाजपा की कथनी और करनी का अंतर लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में विजय सारस्वत ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा घोटाला भाजपा से जुड़ा सबसे बड़ा घोटाला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के सामने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को उठाती रही है और भविष्य में भी जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मिशन 2027 की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यामीन खां (मिज्जापुर), विजय सिंह यादव (रफीपुर सिया), चौ. रणवीर सिंह (जाट नगला), नरेश शर्मा (फरीदपुर), शफीक अहमद (बरौला जाफराबाद), महेश गौड़ (पोहिना), रमेश बघेल (नगरी परसतपुर), शंकर शर्मा (छेरत), मनु बघेल (सुढियाल), अजय शर्मा (जवा), विजेंद्र (देवकला), सुरेश सिंह जाटव एडवोकेट (आजाद नगर, छेरत), सरदार सिंह (नगला बंजारा), ठाकुर महेश सिंह (औंधिया), विजेंद्र सिंह बघेल (पंजीपुर), खुर्शीद आलम (नगला किला), सुलेमान (पटवारी का नगला), सद्दन मियां (पटवारी नगला) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज