अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़: कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों में तीखी खींचतान : वीडियो वायरल

अलीगढ़ | 01-Nov-2025 12:25 AM | 11 |
अलीगढ़
वीडियो वायरल

अलीगढ़। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस और वकीलों के बीच जमकर खींचतान हो गई। मामला गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वारंटी के आत्मसमर्पण का बताया जा रहा है। वकील अपने मुवक्किल को कोर्ट में आत्मसमर्पण कराने लाए थे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को उसके वकील आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट लाए थे। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली और उन्होंने अदालत परिसर के बाहर ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। वकीलों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि जब आरोपी आत्मसमर्पण करने आया है, तो उसे कोर्ट के भीतर पेश होने दिया जाए। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मामला खींचतान तक पहुंच गया।

मौके पर मौजूद अन्य वकील और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, वकीलों ने न्यायालय परिसर में पुलिस की इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.