अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ के भुजपुरा क्षेत्र में दो भाइयों पर हमला : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए अनदेखी के आरोप

अलीगढ़ | 09-May-2026 03:36 PM | 521 |
अलीगढ़
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए अनदेखी के आरोप

 
अलीगढ़ रिपोर्ट
भुजपुरा क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इलाके में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सोहेल, रईस, अबू बकर, उमर, हमजा आदि लोगों ने मिलकर हमला किया और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। हमले में बड़े भाई सोहेल के सिर में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि उनके सिर में करीब 10 टांके लगाए गए हैं। गंभीर हालत के चलते उन्हें मलखान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार सोहेल फिलहाल बेहोश अवस्था में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं दूसरे घायल छोटे भाई साबिर को भी हमले में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक साबिर का बायां हाथ टूट गया है। फिलहाल उनका घर पर ही उपचार चल रहा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस प्रशासन उनकी बात गंभीरता से नहीं सुन रहा है। परिवार का कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.