अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ के गूलर रोड स्थित श्री नारायण भारत गैस एजेंसी पर कालाबाज़ारी के आरोप : उपभोक्ता परेशान

अलीगढ़ | 25-Mar-2026 09:15 PM | 521 |
अलीगढ़
उपभोक्ता परेशान

अलीगढ़। शहर के गूलर रोड पर स्थित श्री नारायण भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने गैस बुक करा रखी है, उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि कुछ लोगों को ज्यादा पैसे लेकर गैस दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार एजेंसी पर कई दिनों से गैस खत्म होने की बात कही जा रही है, लेकिन वहीं कुछ लोगों को बिना नंबर के सिलेंडर दिए जाने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। लोगों का आरोप है कि एजेंसी की मनमानी के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कई महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाने तक की समस्या हो गई है, क्योंकि गैस बुक कराने के बाद भी कई-कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

रेिपोर्ट - संजीव अग्रवाल 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.