अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

श्योराज जीवन जी की अगुवाई में निकाला गया जुलूस : लगभग एक माह से लापता युवक राजीव वाल्मीकि को ढूंढने के लिए पुलिस से की गई अपी

अलीगढ़ | 31-Mar-2026 07:16 PM | 519 |
अलीगढ़
लगभग एक माह से लापता युवक राजीव वाल्मीकि को ढूंढने के लिए पुलिस से की गई अपी

अलीगढ़ से जेडी सिंह और अंशुल सहगल की खास रिपोर्ट 
*अलीगढ़ 31 मार्च*
*पूर्व घोषित प्रदर्शन कारी जलूस को संबोधित करते हुए श्री श्योराज जीवन ने कहा कि चाहे वह किसी भी समाज की अबलाओं पर जुल्म हो उस जुल्म के खिलाफ वह इसी प्रकार निर्भिक्ता से लड़ाई लड़ते हैं  जैसे उन्होंने आज लापता राजीव वाल्मीकि कि लड़ाई को लड़ा है!!*
*प्रदर्शन कारी जलूस को जलूस कि अगुवाई कर रहे  श्योराज जीवन ने कहा कि अगर मेरे द्वार पर रोते हुए कोई भी अबला आयेगी तो उसे हमारा कर्तव्य बनता है, कि उनकी परेशानी को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं उन्होंने बताया जब लापता राजीव वाल्मीकि की माता जी एवं उनकी पत्नी हमारे पास आई उन्होंने अपना दर्द रो-रो कर बयान किया, उनका बहुत बुरा हाल था, और अगर  हमने वह दबी कुचली आवाज को दबंगाई से उठाई  है, तो हमने किसी पर भी एहशान नही किया बल्कि इंसानियत का पालन किया है, और अगर मेरा खून का एक-एक कतरा भी वाल्मीकि समाज कि खातिर काम आयेगा तो मैं हँसते- हँसते समाज पर न्यौछाबर कर दूँगा!!*
*पूर्व घोषित विशाल प्रदर्शनकारी जलूस नौरंगाबाद छावनी से उठा जी०टी० रोड पर पहुंचा वहाँ बहुत बड़ी संख्या में दल-बल के साथ डिप्टी एसपी श्री धनंजय सिंह जी मौजूद थे, जिन्होंने श्योराज जीवन से अनुरोध किया कि आप की जो भी समस्याएं है, हम वायदा करते हैं, 72 बेहतर घंटे में उनको हम पुरा कर देंगे, लापता राजीव वाल्मीकि के शक के आधार पर हमने दो व्यक्तियों को रात्रि एक बजे उनके गाँव से पकड़ कर ले आई है, और हम,72 घँटों में लापता राजीव वाल्मीकि को बरामद कर लेंगे, पुलिस के उच्च अधिकारी के अनुरोध करने पर श्योराज जीवन ने प्रदर्शन कारी जलूस का समापन किया!!*
*सी०ओ० सिटी द्वितीय श्री धनंजय सिंह जी के आश्वासन पर नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री लालाराम नंदा जी, सुनील चौहान जी, राजकुमार पंछी जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जांबाज नेता राजेश राज जीवन ने मिलकर उनको सौंपा!!*
*पूर्व घोषित कार्यक्रम के द्वारा आज बहुत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज कि माँ, बहन,बेटियां, युवा बुजुर्ग एवं कांग्रेस पार्टी के लोग नौरंगाबाद छावनी में राजेश राज जीवन की अगुवाई में इकट्ठा हुए यहां पर विशाल जनसभा वयो वृद्ध नेता श्री रमेश चौहान नेताजी ने की जबकि कुशल संचालन श्री राज कुमार पंछी जी कर रहे थे!!*
*इस प्रदर्शन कारी सभा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महामंत्री, दो बार विधायक का चुनाव लड़े  राजेश राज जीवन ने सिंह गर्जना करते हुए कहा कि हमारा तो पूरा जीवन हर जाति धर्म की सेवा में लगे हुए हैं, और श्योराज जीवन ने इस लापता वाल्मीकि राजीव कि आवाज नहीं उठाई होती तो आज पुलिस के बड़े से बड़े अधिकारी वाल्मीकि बस्ती नोरंगाबाद में जाकर लापता राजीव वाल्मीकि के पिता के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा नहीं रहे होते, यह सब देन किसी की है, तो श्योराज जीवन कि है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है, कि समाज की जहां भी मान मर्यादा और प्रतिष्ठा की बात आती है, सबसे पहले वाल्मीकि समाज की आन बान शान को बनाने के लिए श्योराज जीवन अपने सर पर कफन बांध कर उसको न्याय दिलाने के लिए छलांग लगा देते हैं!!*
*इस सभा को नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष क्रांतिकारी नेता श्री लालाराम नंदा जी ने भी संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि भीख तो मांगने से भी नहीं मिलती है, अधिकार छिनने से मिलते हैं, आज हम सब लोग श्योराज जीवन कि छत्रछाया में इस आवाज को बुलंद करने आए हैं, और हमें न्याय जरूर मिलेगा!!*
*पूर्व मेला अध्यक्ष श्री सुनील चौहान जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन शक्ति कलयुगे, कलयुग में उसी की जीत होती है जहां संगठन होता है, आज मुझे खुशी है की बड़ी संख्या में मां बहन बेटियां बुजुर्गों नौजवान श्री जीवन जी के आवाहन पर एकत्रित है, और यह तो कुछ भी नहीं है अगर वह आवाहन करेंगे अलीगढ़ के हजारों-हजारों वाल्मीकि समाज के लोग उनके लिए अपनी जान कि बाजी लगा देंगे!!*
*क्रांतिकारी नेता श्री राजकुमार पंछी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा है, कि श्योराज जीवन हमेशा से वाल्मीकि समाज की बड़ी-बड़ी लड़ाइयां को लड़ते रहे हैं, हमारा समाज  गोरंवित है, कि हमको हमारे बीच में ऐसे नेता श्योराज जीवन के रूप में हमें मिला है, हमें उम्मीद है,शीघ्रता शीघ्र लापता राजीव जरूर, 72 घँटे के अंदर मिल जायेंगे!!*
*इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज की माताएं बहने और छोटे-छोटे बच्चे  विशाल प्रदर्शनकारी जलूस में चल रहे थे, जिनमें प्रमुख रूप से सर्व लाला राम नन्दा जी, श्री मास्टर दशरथ जी, राजकुमार पंछी, सुनील चौहान, रंजीत, डॉक्टर संजय, अनिल, राजेश करोति जी, अशोक भाई, राकेश बाबू, रमेश चौहान नेताजी, नत्थी लाल जी, राजेश चौहान जी, राजेंद्र चौहान जी, सुनील चौहान जी, सुमन बाबू जी, मित्रपाल अमित कुमार, दिनेश बाबू, उमेश चंद जी, रमेश चंद जी, नरेश चंद जी, मुकेश चंद जी,जगमोहन जी, संजय बाबू, अशोक कुमार, राजू भाई, रंजीत भाई, अमित भाई  राजीव के पिता श्री राजपाल सिंह जी उनकी मां पुरन देवी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति वाल्मीकि, सुनीता वाल्मीकि, गीता वाल्मीकि, प्रीति चौहान, कुसुम वाल्मीकि, गुंजन देवी वाल्मीकि, सुधा वाल्मीकि, केला वाल्मीकि राजकुमारी, रेखा वाल्मीकि,मीरा देवी वाल्मीकि गीता वाल्मीकि, रेखा पंछी जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवक के सचिव श्री सुरेंद्र उपाध्याय जी क्षत्रिय महासभा युवा क्रांतिकारी दल के अध्यक्ष श्री ठाकुर गनेंद्र प्रताप वीर सिंह जी, श्री अफजल खान जी, मोहम्मद कपिल खान जी, मोहम्मद अनवार भाई, मोहम्मद बबलू खान मोहम्मद पप्पू खान, सत्तो पंडित जी, महेश शर्मा जी, जयप्रकाश शर्मा जी, प्रदीप गुप्ता जी, महेंद्र राठौर जी, निर्मल चौहान जी, शीशपाल वाल्मीकि जी, विशाल नंदा जी, अभिषेक नंदा जी, हरिओम वाल्मीकि आदि बड़ी सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने गगन भेदी नारे लगा रहे थे!!*

*समापन करते हुए अंत में सभी का कांग्रेस से दो बार विधायक का चुनाव लड़े राजेश राज जीवन ने सभी का आभार प्रकट किया! !

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.