अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ में सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन : गणमान्य जन होगे शामिल

अलीगढ़ | 26-Mar-2026 09:58 PM | 519 |
अलीगढ़
गणमान्य जन होगे शामिल

अलीगढ़। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कुशवाहा शाक्य सैनी मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत धनीपुर मंडी से बाइक रैली के रूप में होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क, घंटाघर पर पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अलीगढ़ उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में फतेह सिंह कुशवाहा (चेयरमैन, जलाली) शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग और गणमान्य नागरिक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजन समिति में डॉ. एन.एल. कुशवाहा, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, देवराज सिंह कुशवाहा, बाबूलाल सिंह कुशवाहा, डॉ. हृदेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, भानु प्रकाश सैनी, दौलतराम कुशवाहा, डॉ. यशपाल सिंह कुशवाहा, एड. महेंद्र कुशवाहा, सोनू नंदवंशी, अवधेश कुमार कुशवाहा, डॉ. विष्णु कुशवाहा, एड. मनोज कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा और मुन्नालाल कुशवाहा सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि सम्राट अशोक केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके द्वारा स्थापित ‘धम्म चक्र’ को विश्व शांति का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य से समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.