अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ के खैर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत : चालक हिरासत में

अलीगढ़ | 07-Sep-2026 09:52 PM | 521 |
अलीगढ़
चालक हिरासत में

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडला के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित गति व लापरवाही से आ रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे चल रही महिला को रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को बस सहित हिरासत में ले लिया है।
खेत से लौट रही थी महिला
ग्राम अंडला निवासी योगेश पाठक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रेखा देवी सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही रोडवेज बस (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP 78 JN 1468) ने सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर चल रही रेखा देवी को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेखा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, बस जब्त
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 व खैर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को जब्त करते हुए आरोपी चालक को मौके से हिरासत में ले लिया।
पीड़ित पति योगेश पाठक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.